कानपुर देहात बेकाबू स्लीपर बस हाइवे पर पलटी.करीब 7 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल.
3 की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर जनपद कानपुर देहात में एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमे से 3 की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल यात्रियों की माने तो ओवर लोड के चलते बस हादसे का शिकार हुई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और भारी मात्रा में सामान लदा हुआ था। दरअसल घटना है भोगनीपुर थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे के मावर गांव के पास की। जहां पर एक स्लीपर कोच बस करीब 40 सवारियों को लेकर झांसी होते हुए कानपुर जा रही थी और अचानक भोगनीपुर क्षेत्र के मांवर गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद नेशनल हाईवे पर पलट गई। बस पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों बस से बाहर निकलने का कार्य शुरू कर दिया। बस में करीब 40 यात्री सवार थे और भारी मात्रा में सामान लदा हुआ था। हादसे में करीब 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जिनमे से 3 की हालत नाजुक देख उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की माने तो बस में एक ट्रक से ज्यादा सामान लोड था ओवरलोड होने के चलते बस पलटी और बस में सवार लोग घायल हुए। वही हाईवे पलटी बस को सीधा कर यातायात को सुचार रूप से शुरू कराया गया है और अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।







