चेकिंग के दौरान हुई मुड़भेड़

Share this post

चेकिंग के दौरान झांसी पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

झांसी की नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम का सामना आज तड़के सुबह चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाश से हो गया पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और उसने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी पुलिस टीम ने भी अपने बचाव के लिए बाइक सवार बदमाश पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें पैर में गोली लगने बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से असलाह, कारतूस, बाइक, सोने चांदी के जेबरात आदि बरामद किए है।

बदमाश के खिलाफ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में करीब 50 मुकदमे दर्ज हैं झांसी जिले में वह काफी चोरियों को अंजाम दे चुका है बदमाश के नाम नाम अरविंद रजक बताया गया है और वह मध्य प्रदेश के ग्वालियर के अटारी गांव का मूल निवासी है वर्तमान में वह झाँसी के बरुआसागर में रह रहा था घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन