फतेहपुर न्यूज
–
दबंगों के दबंगई के वजह से नही मिल पा रहा न्याय एक वृद्ध महिला को, ऐसा पीड़िता ने लगाया आरोप।
हथगाँव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लाल का पूर्वा में पैतृक भूमिधरी जमीन पर गांव के कुछ अराजक तत्व जो गलत नीयत से पिछले काफी समय से पीड़िता रामसरिया पुत्री दिरगज के पत्रक जमीन पर कब्जा कर रखा था। जिसको लेकर न्यायालय में मुकदमा चला और पीड़िता के पक्ष में न्याय हुआ जब पीड़िता कब्जा लेने पहुंची तो ग्राम प्रधान के सह में पीड़िता के चचेरे भाई और भतीज मारने मरने पर उतारू हो गए। जिसको लेकर पीड़िता ने जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के चौखट पर अपनी फरियाद लेकर पहुंची और दबंगों एवम ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाएं।







