दबंगों का आतंक किसान को जमकर पीटा

Share this post

लोकेशन रायबरेली

 बेखौफ दबंगों का आतंक किसान को जमकर पीटा उठा ले गए किसान की मेहनत की कमाई

रायबरेली मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीवन गांव का है जहां गरीब किसान के द्वारा खेत में गेहूं की फसल काट रहे किसान के ऊपर दबंगों ने बोला हमला और कटी गेहूं की फसल को उठा ले गए ट्रैक्टर ट्राली से। पीड़ित किसान ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने पीड़ित किसान व उसके परिवार को जमकर पीटा। जब पीड़ित किसान को थाने पर न्याय नहीं मिला तो पीड़ित किसान अपने परिवार के साथ पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर।

बताया जा रहा है कि मोहनलाल अपने खेत में गेहूं की फसल काट रहा था तभी दबंग अरुण कुमार अपने सरहंग साथियों के साथ खेत में पहुंचकर गेहूं की कटी फसल को ले जाने लगा तभी किसान व उसकी पत्नी ने उसका विरोध किया तो दबंग अरुण कुमार ने किसान के साथ मारपीट शुरू कर दी और ट्रैक्टर ट्राली मंगवाकर गेहूं की कटी फसल को उठा ले गया। किसान के लाख चिल्लाने पर उसकी मदद करने वहां कोई नहीं पहुंचा। थाना शिवगढ़ में पीड़ित पहुंचकर न्याय की गुहार लगाया लेकिन उसे वहां पर भी न्याय नहीं मिला। जहा आज पीड़ित किसान अपने छोटे-छोटे मासूम बच्चों और अपनी पत्नी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर पहुंचा न्याय की गुहार लगाने अब देखना है पीड़ित किसान को न्याय मिलता है या नहीं।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन