– अवैध संबंधों के शक के चलते हुआ विवाद….. अधेड़ की हुई निर्मम हत्या….. पुलिस ने शुरू की जांच के साथ कार्रवाई
जनपद कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग के शक चलते एक अधेड़ को अपनी जान गंवानी पड़ गई। मृतक अधेड़ को गांव के एक ग्रामीण को अपने घर पर आने का विरोध करना महंगा पड़ गया और उसने अधेड़ की हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना है कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव की। जहां रहने वाले नाहर सिंह यादव को पत्नी के अवैध संबंधों के शक में हत्या हो गई।
दरअसल आरोप है की नाहर सिंह की पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही रहने वाले अश्वनी से चलते थे अश्वनी आए दिन नाहर सिंह के घर आया जाया करता था। गांव में रहने और पुराने संबंधों के चलते घर आने जाने वाले गांव का ये रिश्ता कब अवैध में बदल गया किसी को भनक नहीं लगी। आए दिन अश्वनी का नाहर सिंह के घर आना और उसकी पत्नी से नजदीकियां बढ़ना उसे गवारा न था। जिसके चलते पति पत्नी में में भी कई बार विवाद हुआ और गांव के रहने वाले अश्वनी को नाहर सिंह ने अपने घर आने से मना कर दिया। बावजूद इसके भी ये संबंध चलते रहे जिसको लेकर नाहर ने गांव के बाहर ही अश्वनी को इस बाबत समझने की कोशिश की। उसने नाहर से विवाद कर उसके सर पर ताबड़तोड़ बार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही कानपुर देहात के सट्टी थाना क्षेत्र के कथरी गांव पहुंचे कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया की ये घटना अशिनाईं के शक के चलते हुई है। पुलिस मामले की जांच के साथ कार्रवाई में जुट गई है।







