प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग

Share this post

प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के आगे लगाई छलांग…… परिजनों में मचा कोहराम फैली सनसनी……. पुलिस ने शुरू की जांच के साथ कार्रवाई……

 जनपद कानपुर देहात में प्रेम प्रसंग में परिवार के लोगो द्वारा बाधा उत्पन्न करने से परेशान प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया। प्रेमी जोड़े ने कानपुर झांसी रेलवे लाइन में मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जहां एक ओर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्रेमी जोड़ा कल से घर से निकाला था और आज प्रेमी जोड़े ने मौत को गले लगा लिया।

दरअसल घटना है जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के बहावलपुर गांव के पास की। जहां पर आज प्रेमी जोड़े ने कानपुर झांसी रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के आगे छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। कानपुर नगर के रेवना के काटर गांव के रहने वाले पवन पाण्डेय अपने परिवार के साथ अकबरपुर क्षेत्र के नवीपुर में रह रहे थे। उनके पुत्र मोहित पाण्डेय का उनकी पुत्री के ससुराल लेवामऊ की रहने वाली टिंकू सविता की पुत्री मुस्कान से प्रेम प्रसंग हो गया था। जो काफी समय से चल रहा था और परवान चढ़ गया था। जिसकी भनक दोनो के परिवार के लोगों को हो गई जो इसका विरोध करना शुरू कर दिए थे। प्रेम प्रसंग का विरोध करने से परेशान मोहित और मुस्कान कल घर से निकले और आज कानपुर झांसी रेलवे लाइन में मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र करने के साथ घटना की जांच तेजी से शुरू कर दिया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन