ग्रामप्रधान ने भाईयो के साथ मिलकर युवक पर किया जान लेवा हमला

Share this post

कौशांबी न्यूज

ग्राम प्रधान ने भाइयों के साथ मिलकर युवक पर कुल्हाड़ी से किया प्राण घातक हमला

 

आरोपी युवकों को हिरासत में लेने के बाद आवभगत करते हुए निजी मुचलके में छोड़ दिया

 

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी थाना क्षेत्र के लोहदा गांव के मजरा गडरियन का पुरवा में 19 मई की आधी रात को दबंग प्रधान ने अपने भाइयों संग मिलकर युवक पर कुल्हाड़ी से बेरहमी से कतिलाना हमला कर दिया जिससे युवक को गंभीर चोट लगी है युवक की हालत गंभीर है घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने घायल को प्रयागराज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है मामले की सूचना स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सैनी कोतवाल को मामले की सूचना दी गई है पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

महिपाल के मुताबिक सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा गांव के मजरा गडरियन का पुरवा निवासी महिपाल पुत्र छत्रपाल के दादा केदारनाथ की जमीन 4 मई को ग्राम प्रधान भूप नारायण पाल ने जबरिया बैनामा करवा लिया था इसी जमीन पर 19 मई की आधी रात को जेसीबी मशीन से कब्जा किया जा रहा था जिसका विरोध महिपाल ने किया जमीन के विवाद के बीच विवाद होने लगा और ग्राम प्रधान के ललकारने पर उसके भाइयों विपिन पाल रणजीत पाल और राहुल सोनकर ने महिपाल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है जिससे महिपाल को गंभीर चोटें आई हैं अधिक चोट लग जाने से महिपाल तड़पकर जमीन पर गिर पड़ा गाली गलौज करते हुए धमकी देते हुए ग्राम प्रधान उनके भाई मौके से चले गए परिवार के लोगों ने डायल 112 पुलिस को फोन करके मामले की सूचना दी एंबुलेंस के जरिए घायल महिपाल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल महिपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है लेकिन जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर घायल महिपाल को इलाज के लिए प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है । वहीं कोतवाली पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवकों को देर रात हिरासत में ले लिया कूलर के पास कुर्सियों में बिठाकर आवभगत करते हुए निजी मुचलके में छोड़ दिया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन