रामगंगा नदी पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे ने ली दो मासूम बच्चियों की जान,एक की हालत गंभीर, इलाज के लिए भेजा अस्पताल।
बरेली। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में जेसीबी के द्वारा खोदे गए गड्ढे में दो नाबालिक किशोरियों की नहाते समय डूब कर मौत हो गई जबकि एक किशोरी को ग्रामीण की मदद से जिंदा बचा कर बाहर निकाल लिया गया युवती की गंभीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरियों की मौत से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
जानकारी के मुताबिक थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव गोतारा की टोल प्रेम गोटिया के पास रामगंगा नदी पर पुल निर्माण का कार्य हो रहा है जिसके पास नदी के अंदर जेसीबी से सिल्ट निकाली गई है जिससे वहां गहरा गड्ढा हो गया है और उसमें पानी भरा हुआ है। गांव में सलोनी पुत्री अनिल गंगवार निवासी बीरपुर थाना भोजीपुरा अपने बुआ के घर आई हुई थी साथ ही कुसुम पुत्री मासी लाल उम्र कारीब 15 वर्ष गांव कासमपुर थाना देवरिया निवासी भी अपनी मौसी के घर आई हुई थी। दोनो किशोरी कुसुम व सलोनी गांव की मंगल पुत्री मनोहर के साथ तीनों किशोरी मिलकर रामगंगा पुल के पास हो रहे निर्माण के गड्ढे में नहाने गई नहाते समय तीनों किशोरी गहरे पानी में चली गई। जिसमें नहाते समय दो किशोरियों की डूब कर मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक किशोरी को ग्रामीणों की मदद से शाह कुशल बाहर निकाल लिया है जिसे उपचार के लिए बरेली भेज दिया है। किशोरियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया आसपास गांव के तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थाना फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी धनंजय पांडे भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोरियों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।







