रायबरेली जनपद में कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त

Share this post

रायबरेली जनपद में

कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त,

रायबरेली एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं के प्रति नए-नए कानून बना रहे हैं। और संबंधित अधिकारियों को आदेश भी दिए हैं।

कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जाये। प्रदेश के मुखिया ने सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क भी बनाया ।लेकिन महिलाएं आज भी न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। ऐसा ही एक मामला ऊंचाहार थाने के पट्टी रहस्य कैथवल गांव का है। पीड़ित महिला ने थाने में चोरी की तहरीर देते हुए बताया कि बीते एक सप्ताह पूर्व चोरी हुई थी चोरी होते हुए पड़ोसियों ने युवक का वीडियो भी बना लिया। लेकिन घटना के लगभग 10दिन बीत जाने के बाद भी ऊंचाहार पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और ना ही चोरों को पकड़ा। ऊंचाहार पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित महिला अपने छोटे-छोटे चार बच्चों के साथ विकास भवन में ऊंचाहार पुलिस के खिलाफ धरने दे रही है। अब देखना यह है कि ऊंचाहार पुलिस संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करती है या नहीं।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन