पीड़िता ने तहसील में किया आत्महत्या का प्रयास

Share this post

 

समस्या का निस्तारण न होने पर पीड़िता ने तहसील में किया आत्महत्या का प्रयास

 जनपद कानपुर देहात की रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी सीमा आवागमन के लिए रास्ता न मिलने और हर घर नल से जल योजना के तहत पानी सप्लाई की पाइपलाइन ना बिछाने का विरोध करने और समस्या का समाधान न मिलने पर कई बार तहसील व जिले के अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगाने के बाद भी न्याय न मिलने पर करीब 1 बजे पेट्रोल से भरा डिब्बा हाथ में लेकर तहसील परिसर में पहुंची जहां पर तहसील के कर्मचारियों ने देखते ही हाथ से पेट्रोल भरा हुआ डिब्बा छुड़ाने का प्रयास किया वहीं छीना झपटी के दौरान महिला मूर्छित होकर गिर पड़ी महिला को होश में लाने के लिए तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने पानी डालना शुरू कर दिया होश में आने के बाद महिला ने रोते हुए बताया कि हमारे घर के आगे गांव के ही रहने वाले रामू बउआ आदि लोग पानी कि पाइपलाइन नहीं निकलने दे रहे हैं घर के आगे कूड़ा करकट भी डालते हैं निकलने को रास्ता नहीं दे रहे हैं जिसको लेकर कई बार तहसील प्रशासन व जिले के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है और लगातार अधिकारियो की चौखट के चक्कर लगाते हुए थक कर हताश हो चुकी है जिसके बाद उसने स्वयं को जीवन लीला को ही समाप्त करना ही मुनासिफ समझा जिसके लिए पैट्रोल से भरा डिब्बा लेकर तहसील पहुंची हालांकि कर्मचारियों की ततपरता से बड़ी घटना होते-होते बच गई। इसके बाद तहसील के कर्मचारी एसडीएम स्टेनो शंकर तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने महिला को समझा टीम गठित कर कार्य करने का आश्वासन देते हुए घर वापस भेजा वही तहसीलदार सुभाष चंद्र ने आश्वासन देते हुए कहा कि यदि आपकी मांगे जायज है तो उन्हें तत्काल पूरा कराया जाएगा वही तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि टीम को गठित कर दिया गया है आज मौके पर जांच कराई जाएगी जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन