ब्रेकिंग…. शाहजहांपुर
हूटर लगाने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए जाने के बाद शाहजहांपुर पुलिस हरकत में आ गई है। शाहजहांपुर में पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा हूटर लगी गाड़ियों को पकड़ा है। पुलिस ने चालान की कार्रवाई करते हुए सभी गाड़ियों के हूटर उतरवाए और कार मालिकों को हिदायत दी गई। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि वीआईपी कल्चर से दूर रहा जाए और किसी भी तरह के हूटर और अनाधिकृत नीली बत्ती का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कार्रवाई की जाए। इसके बाद आज जलालाबाद सीओ ने एक अभियान चलाकर एक दर्जन से ज्यादा कारों में लगे हूटर उतरवाए और कारों का चालान किया। इस दौरान हूटर लगाकर चलने वालों में हड़कंप मचा रहा। पुलिस का कहना है कि हूटर लगाने वालों और अवैध नीली बत्ती लगाने वालों के खिलाफ कारवाई लगातार जारी रहेगी।







