ब्रेकिंग…. शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में भाजपा विधायक के निजी सचिव की खुली गुंडई सामने आई है। यहां लखनऊ से बनाई गई सपा प्रतिनिधिमंडल की टीम पर बीजेपी विधायक के निजी सचिव और उसके साथी प्रतिनिधि मंडल पर हमलावर हो गए। इस दौरान सपा प्रतिनिधि मंडल को गोली मारने और जान से मारने की धमकी दी गई। खास बात यह रही की विधायक के निजी सचिव के सामने मौके पर पुलिस के आला अफसर और भारी पुलिस बल बेबस नजर आया। सपा प्रतिनिधिमंडल यहां सभासद के मकान पर कब्जे की जांच करने पहुंचा था। मामला थाना निगोही के पुवाया रोड का है। जहां निजी सचिव पर महिला सभासद का मकान कब्जा करने का आरोप लगा था। महिला सभासद अपने परिवार के साथ 6 दिन तक धरने पर बैठी रही। इसके बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 9 सदस्य मंत्रिमंडल जांच के लिए भेजा था। आज जैसे ही सपा का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा का निजी सचिव और उसके साथी प्रतिनिधि मंडल पर हमले पर हो गए और उन्हें गोली मारकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा हुआ। प्रतिनिधि मंडल चुपचाप हंगामा देखता रहा। खास बात यह रही की मौके पर भारी पुलिस बल और पुलिस के आला अफसर मौजूद थे लेकिन विधायक के नीचे सचिव के सामने पुलिस की अवसर और पुलिस बल बेबस नजर आया। इसके बाद सपा प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल कश्यप, आंवला सांसद नीरज मौर्य, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा और एमएलसी जयेश प्रसाद सेमत अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। फिलहाल सपा प्रतिनिधि मंडल पर हमले पर होने की घटना कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।







