ब्रेकिंग…. संभल
संभल में कुत्ते को लाठी डंडे से जमकर पीटा, रस्सी में बांधकर घसीटा,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद,
सदर कोतवाली बेगम सराय मे पीपल फॉर एनिमल्स एवं सांसद मेनका गांधी की टीम पहुंची,
टीम के जांच करने पर नाले में मिला कुत्ते का शव,
दरअसल आपको बता दे कि संभल बेगम सराय में आरोपियों ने लोहे की राड और लाठियां से पीट-पीट कर एक कुत्ते की हत्या कर दी थी जिसकी शिकायत पीपल फॉर एनिमल्स की सांसद मेनका गांधी की टीम से की गई थी आज टीम ने संज्ञान लिया और संभल पहुंची जांच की गई तो मरे हुए कुत्ते का शव नाले से बरामद किया गया जिस पर टीम के प्रभारी ने चार लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लोहे की राड और लाठियां से पीट-पीट कर कुत्तों की हत्या की थी और कुत्तों के शवों को नाले में फेंक दिया था जंगली जीव सुरक्षा धारा के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ होगी कार्रवाई पीपल फॉर एनिमल्स मुरादाबाद मंडल प्रभारी रिचिका सिंह ने बताया कि संभल के बेगम सराय में कुछ लोगों ने कुत्तों को मारकर नाले में फेंक दिया था जिसकी शिकायत मोहल्ले की एक महिला ने पीपल फॉर एनिमल्स टीम से की थी आज हमने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच की जिसमें कुत्तों के शव नाले से बरामद किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।







