कोटसराय गांव में युवती की गला काट कर हत्या

Share this post

-अयोध्या जनपद के थाना कैंट के कोटसराय गांव में युवती की गला काटकर हत्या कर दी गई है। युवती का शव घर के बरामदे में खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती गांव में ही एक बेकरी में काम करती थी।वही मामले को लेकर एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि हमें सूचना मिली कि युवती की हत्या कर दी गई है। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, तो देखा युवती के गले से खून बह रहा था।धारदार हथियार से युवती के गले में हमला किया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त किया गया है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौत का कारण गले पर गंभीर चोट आने से होना प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सही जानकारी स्पष्ट हो सकेगा..बता दे कि मृतका युवती का नाम पूजा यादव (21) है। वह अपने ननिहाल में अकेले रहती थी। बचपन में पूजा के माता-पिता की मौत हो गई थी। उनका रौनाही के तहसीनपुर में घर था। मां-बाप की मौत के बाद पूजा अपने नानी के घर आ गई थी। यहां कुछ साल पहले उसके नाना-नानी की भी मौत हो गई।दरअसल पूजा के तीन बहनें हैं। दो की शादी हो चुकी है। तीन साल पहले गांव में बेकरी पर काम करती थी। गांव की महिला पूजा से कपड़ा लेने के लिए गई तो चारपाई के नीचे खून देखा। इसके बाद गांव वालों ने घटना की प्रधान चंद्र भास्कर यादव को सूचना दी। प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन