मुस्लिम महिला ने हिंदू युवक से रचाई शादी तो मिल रही जान गवाने की धमकी

Share this post

लोकेशन रायबरेली

मुस्लिम महिला ने हिंदू युवक से रचाई शादी अब मिल रही जान गवाने की धमकी

 रायबरेली_ मुस्लिम महिला का हिंदू युवक से शादी रचाना पड़ रहा है भारी।दोनों ने अपनी मर्जी से करी कोर्ट मैरिज। फिर भी घर वालों को शादी से है एतराज। महिला को जान का है खतरा। अपने ही घर पर नहीं सुरक्षित है महिला । घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले वाशियो ने महिला और उसके पति पर कर रहे हैं अत्याचार।यहां तक की घर वालों ने महिला के घर पर लगाया सीसीटीवी कैमरा। हर जगह घर वालों ने लगा रखे हैं कमरे,और तो और महिला को इस कदर घर वालों ने मारा साथ ही साथ उसे अर्धनग्न करके बाहर भी घुमाया। पीड़ित महिला न्याय के लिए पहुंची थी थाना खीरों वहां भी उसे न्याय नहीं मिला।उल्टा ही थाने में 151 में पति पत्नी का कर दिया गया चालान। फिलहाल थाने पर न्याय न मिलने के कारण पति-पत्नी पहुंचे पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर जहां उन्हें आश्वासन देकर कहा गया की जांच कराई जा रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल क्या कोई महिला अपनी मर्जी से किसी से शादी नहीं कर सकती बस उसका गुनाह यह है कि वह मुस्लिम है और लड़का हिंदू दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे अंतत दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन यह बात घर वालों को पसंद नहीं आई जिस कारण आए दिन महिला को मारा और पीटा जाता है। फिलहाल पति-पत्नी पहुंचे थे पुलिस अधीक्षक कार्यालय की चौखट पर अब देखना है दोनों को न्याय मिलता है या फिर इसे भी ठंडा बस्ते में डाल दिया जाएगा।पूरा मामला रायबरेली के खीरो थाना क्षेत्र निहस्था का है।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन