शिक्षामित्र पार्टी के बाद स्कूल परिसर में हत्या

Share this post

हमीरपुर में  के पति की शराब शिक्षामित्र पार्टी के बाद स्कूल परिसर में हत्या

बिवांर थाना क्षेत्र के अतरार गांव में मंगलवार रात शराब पार्टी के बाद गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में शिक्षामित्र के पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। घटना को लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चा है।अतरार गांव निवासी 40 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र अर्जुन सिंह की पत्नी अर्चना सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र है। मंगलवार रात संदीप को गांव के ही कुछ लोगों के साथ घूमते हुए देखा गया था। सुबह संदीप का शव विद्यालय परिसर में मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर में धारदार हथियार से वार किया गया था।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस जांच कर रही है। 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन