अपहरण कांड को लेकर दूसरे दिन भी सपा विधायकों का धरना जारी
बस्ती जिला में 12 तारीख को दिन में युवक मोहित को आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने उसको मारा पीटा और उसका अपहरण कर लिया,जिसका तीन दिन बीत गया लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक मोहित का कोई सुराग नहीं लगा पाए। वही मोहित अपहरण कांड को लेकर सपा का धरना दूसरे दिन जारी। प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद भी खुलासा करने में नाकाम साबित हो रहा है बस्ती पुलिस जिसको लेकर सपा के विधायक सदर महेन्द्र नाथ यादव ,विधायक रुधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी औऱ विधायक कप्तानगंज कविंद्र चौधरी ने दिया धरना, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मनाने में जुटे रहे शास्त्री चौक कचहरी चौराहे पर चल रहा धरना बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद हैं।
बस्ती। मोहित अपहरण कांड के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कचहरी स्थित शास्त्री चौक पर दूसरे दिन भी धरना देकर अनशन जारी है। सदर विधायक ने मोहित की सकुशल बरामदगी और अपहर्ताओं पर कार्रवाई के लिए डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर धरने का अल्टीमेटम दिया था।अनशन स्थल पर अपह्रत मोहित की मां बदामा देवी व बड़ा भाई मनीष यादव मौजूद रहा। सदर विधायक से बातचीत के दौरान अब तक मोहित अपहरण कांड में पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई की सिर्फ आश्वासन की जानकारी दी जा रही है। प्रशासन के तरफ से बताया कि पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं अपहर्ता व उनके द्वारा प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने सपाइयों से अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया। वहीं सपा विधायकों का आरोप है कि समय से अगर पुलिस मामले पर कार्यवाही की होती तो मामला इतना आगे नहीं बढ़ता और यह भी कहा पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है इसमें सबसे बड़ा दोषी पुलिस को बताया।







