बरेली में फरीदपुर के इंस्पेक्टर ने 9 लाख की रिश्वत ली है।

Share this post

बरेली के फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज।

  बरेली में फरीदपुर के इंस्पेक्टर ने 9 लाख की रिश्वत ली है।बरेली में फरीदपुर के इंस्पेक्टर ने 9 लाख की रिश्वत ली है।

इसके बाद थाने की दीवार फांदकर भाग गया। IPS ने फोर्स के साथ उसके आवास पर छापा मारा, तो वहां से भी वो पहले ही सायरन की आवाज सुनकर भाग निकला। पुलिस को कमरे के बेड पर नोट पड़े मिले। काउंट करने पर लगभग 9 लाख 96 हजार निकले। पुलिस ने इंस्पेक्टर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर की तलाश में दबिश जारी है।

फरीदपुर थाने में रामसेवक इंस्पेक्टर हैं।

SSP अनुराग आर्य के निर्देश पर IPS अधिकारी एसपी ग्रामीण दक्षिण मानुष पारीक ने फरीदपुर थाने में छापा मारा । इंस्पेक्टर के थाने में आवास में पुलिस टीम पहुंची। यहां बेड में पैसा रखा मिला। इंस्पेक्टर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का बड़ा खुलासा किया जाना है।

स्मैक तस्करों को छोड़ने के लिए ली गई रिश्वत।

बरेली का फरीदपुर थाना प्रभारी रामसेवक के खिलाफ कुछ दिन से शिकायत मिल रही थी। अधिकारियों ने बताया कि फरीदपुर पुलिस ने स्मैक तस्कर नवदिया निवासी आलम, मोहम्मद इस्लाम, नियाज अहमद को पकड़ा था। इन सभी को छोड़ने के लिए इंस्पेक्टर फरीदपुर रामसेवक ने 7 लाख रुपये लिए। यह पैसा थाने के आवास के बेडरूम में लिया गया। जिसकी जानकारी एसएसपी अनुराग आर्य व एसपी दक्षिण को मिली। जैसे ही मानुष पारीक थाने में पहुंचे तभी इंस्पेक्टर दीवार फांदकर भाग निकला। इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए एसपी के गनर भी दौड़े, लेकिन इंसपेक्टर भाग निकला।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन