माघ मेला–2026 व मकर संक्रांति को लेकर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट,

Share this post

कौशाम्बी

 

 

माघ मेला–2026 व मकर संक्रांति को लेकर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट,माघ मेला–2026 व मकर संक्रांति को लेकर कौशाम्बी पुलिस अलर्ट,

 

एसपी ने किया यातायात व्यवस्था का निरीक्षण

माघ मेला–2026 व मकर संक्रांति पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार ने जनपद के प्रमुख चौराहों व डाइवर्जन प्वाइंट्स पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना कोखराज व संदीपनघाट क्षेत्र के अंतर्गत सकाढ़ा तिराहा, बरीपुर बाईपास, रोही चौराहा, चरवा मोड़, मूरतगंज तिराहा, बलिहावां मोड़ व सैयद सरावां मोड़ पर तैनात पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा की गई।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू रखने, जाम की स्थिति न बनने देने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन