पीलीभीत और बरेली पुलिस के द्वारा इस मामले में सहयोग किया गया। 

Share this post

ब्रेकिंग 

पीलीभीत।

 

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर थाना अमरिया क्षेत्र में युवती के द्वारा जहर खाकर आत्महत्या के मामले में दी जानकारी।

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती के द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने पर पुलिस का पहला कर्तव्य युवती को बेहतर इलाज मुहैया कराना होता है इसके क्रम में पुलिस के द्वारा युवती को सीएचसी अमरिया भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया,जिला अस्पताल से पुलिस और युवती के परिजनों के साथ बेहतर इलाज के लिए बरेली भेजा गया था।

 

पीलीभीत और बरेली पुलिस के द्वारा इस मामले में सहयोग किया गया।

पीलीभीत और बरेली पुलिस के द्वारा इस मामले में सहयोग किया गया। 

मृतक युवती के परिजनों के द्वारा जो शिकायत पत्र आत्महत्या एवं दुष्कर्म के मामले में दिया जाएगा उसमें मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में थाना पुलिस और थाना प्रभारी पर जो आरोप लगे हैं,चूंकि प्रेम प्रसंग का प्रकरण 7 साल पुराना है और युवक इस बीच ढाई वर्ष पहले दुबई भी चला गया था,युवक के वापस आने पर और युवक के द्वारा शादी करने पर यह मामला सामने आया है इस पूरे मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर और पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर को जांच दी गई है इसकी जांच रिपोर्ट शाम तक मिल जाएगी।जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी तथा सामने आएंगे इसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निशीकांत राय जी ने बिहार राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ताजातरीन