तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीजेपी कार्यालय मुरादाबाद पर जश्न का माहौल।

Share this post

*लोकेशन मुरादाबाद।*

 

तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीजेपी कार्यालय मुरादाबाद पर जश्न का माहौल।

तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर बीजेपी कार्यालय मुरादाबाद पर जश्न का माहौल।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में बीजेपी ने तीन राज्यों में अजय बढ़त बना ली है।

 

भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी कामयाबी पश्चिम बंगाल में मिली है जहां उसने ममता दीदी के किले को ध्वस्त करने का काम किया है।

 

इसके अतिरिक्त पुडुचेरी और असम में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है।

 

तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित होने के बाद मुरादाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल नज़र आ रहा है।

 

मुरादाबाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आकाश पाल के साथ मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया जशन।

 

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग खेल कर भारतीय जनता पार्टी की जीत का मनाया जश्न।

 

भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद के पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल की जीत को सत्य की जीत बताया उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में दमनकारी और अत्याचारी सरकार का अंत हुआ है वहां की जनता खुश है।

 

पदाधिकारियों ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी जीत हासिल नहीं कर पाई है वहां भी आने वाले वक्त में बीजेपी का परचम लहराएगा।

 

B9News24
Author: B9News24

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन